पाताल लोक के अलावा धरती के नीचे हैं और भी लोक? जानें कौन करते हैं वहां निवास

पाताल लोक के अलावा धरती के नीचे हैं और भी लोक? जानें कौन करते हैं वहां निवास

Jun 7, 2023 - 00:00
Jun 7, 2023 - 00:10
 0  17

1. पाताल लोक

पाताल लोक

पाताल लोक के अलावा धरती के नीचे हैं और भी लोक? जानें कौन करते हैं वहां निवास

2.

धार्मिक शास्त्रों और पुराणों में कई लोकों का जिक्र मिलता है। लोक का अर्थ होता है दुनिया । हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस ब्रह्माण्ड में 14 लोक माने गए हैं, जैसे स्वर्गलोक, यमलोक, परलोक, भू लोक आदि। कहते हैं कि 6 लोक धरती के ऊपर स्थित माने जाते हैं। धरती लोक को मध्यलोक कहा गया है। इसी तरह आपने पाताल लोक का नाम सुना होगा, जो धरती के नीचे माना जाता है। लेकिन, क्या धरती के नीचे और भी लोक हैं? पौराणिक शास्त्रों में पाताल लोक के साथ धरती के नीचे 7 लोक होने का जिक्र मिलता है।

3. धरती के नीचे कौन से लोक

धरती के नीचे कौन से लोक

विष्णु पुराण के अनुसार, धरती के नीचे भी अतल, वितल, सुताल, रसातल, तलातल, महातल और पाताल नाम के 7 लोक और हैं। इसमें अतल लोक में माया का पुत्र बाला रहता है, जिसने 96 तरह की माया रची थी। वितल लोक में शिव का रूप हटकेश्वर रहता है। वितल लोक मे हटकी नदी बहती है. सुताल लोक में पवित्र राक्षस राजा बलि रहते हैं, जिन्हें श्रीहरि के वामन अवतार ने सूताल लोक में भेजा था।

4.

रसातल में देवताओं को परेशान करने वाले असुर रहते हैं। तलातल में मायाजाल के राजा असुर माया निवास करते हैं, जो असुरों के वास्तुकार है। महातल में ऋषि कश्यप की पत्नी कदु से पैदा हुए अनेक सिर वाले तक्षक, खुक, कालिया आदि नाग रहते हैं।

5. पाताल लोक का रहस्य

पाताल लोक का रहस्य

हिंदू शास्त्रों में पाताल लोक सबसे अंतिम लोक माना गया है । शास्त्रों के अनुसार पाताल लोक की भूमि स्वर्णमय है । शेषनाग भी पाताल लोक में निवास करते हैं। पाताल लोक में क्रोधी स्वभाव वाले प्राणियों और मत्स्य कन्याओं का निवास माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, पाताल लोक में हिमालय के जैसे अरूणनयन पर्वत भी मौजूद हैं। पाताल लोक में असंख्य नाग रहते हैं।

6. जय महादेव

जय महादेव

पोस्ट में दी गई जानकारी धार्मिक तथ्यों के आधार पर है। आप सनातनी हो तो पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

जय महादेव

Dhrmgyan अब आप भी इस वेबसाइट पर जानकारी साझा कर सकते हैं। यदि आपके पास लोक साहित्य, लोकसाहित्य या इतिहास से संबंधित कोई रोचक जानकारी है और आप इसे दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं, तो इसे हमारे ईमेल- [email protected] पर भेजें और हम इसे लाखों लोगों के साथ साझा करेंगे। .